Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिनानी कन्या महाविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिनानी कन्या महाविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिनानी कन्या महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अरुणा आचार्य ने ध्वज लहराकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. ऋचा जोशी, डॉ. सीमा बिस्सा एवं डॉ. राम कुमार व्यास सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *