Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों संग मनाया स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम

बच्चों संग मनाया स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम
बीकानेर। स्वाधीनता दिवस जागृति अभियान के तहत वन्देमातरम महिला टीम की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पाबूबारी में बच्चों के साथ स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता, देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही वीर जवानों की गाथाएं सुनाकर बच्चों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत की गई। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षण सामग्री, अल्पाहार एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में कामिनी भोजक, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, कुसुमलता खत्री, गीता खड्गोदिया, सूरज राठौड़, दिव्या खुराना, कामिनी विमल भोजक, मैया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *