Bikaner Bikaner District Rajasthan

बंसल का बीकानेर बार एसोसिएशन ने किया स्वागत, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बंसल का बीकानेर बार एसोसिएशन ने किया स्वागत, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। न्यायाधिपति सुदेश बंसल के बीकानेर आगमन पर बार एसोसिएशन की ओर से शॉल, साफा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने न्यायालय एवं अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर न्यायाधिपति को ज्ञापन भी सौंपे। रामकृष्णदास गुप्ता एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बीकानेर संभाग में उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच का गठन किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही न्यायालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान, मुख्यालय पर स्थित विशेष न्यायालयों के क्षेत्राधिकार का विस्तार करने तथा उपखंड स्तर पर विशेष न्यायालयों से जुड़े मामलों का विचारण मुख्यालय स्थित विशेष न्यायालयों में किए जाने की मांग की गई। अधिवक्ताओं के लिए नवीन चैंबर्स के नवनिर्माण की अनुमति प्रदान करने तथा न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर किए जाने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी गई। न्यायाधिपति सुदेश बंसल ने अधिवक्ताओं की सभी मांगों को सुनते हुए अपने स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार के हेमंत सिंह चौहान, लेखराम धतरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़ सहित वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चौधरी, बच्छराज कोठारी, कर्ण सिंह तंवर, भागीरथ मान, रविकांत वर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, मिलापचंद धतरवाल, भंवर बिश्नोई, हनुमान बिश्नोई, बजरंग छिंपा, मुखराम कूकणा, गणेश टाक, ताराचंद उपाध्याय, रामनिवास बिश्नोई, देवरंजन शर्मा, पवन व्यास, प्रशांत तंवर, जितेंद्र ढाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *