

मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा देहात की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 एवं 15 अगस्त को प्रस्तावित बीकानेर दौरे, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, संत रविदास जयंती कार्यक्रमों तथा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन से जिले को विकास की नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मेघासर दौरे के दौरान ग्राम संस्थापक मेघोजी उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में राजेंद्र गहलोत, बिहारीलाल विश्नोई, बलवीर बिश्नोई, दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, हेमनाथ जाखड़, महेश झंवर, जसवंत दैय्या, राजपाल सिंह शेखावत, राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराज मेघवाल, निशु लिंबा, दीनदयाल जाजड़ा, श्रवण प्रजापत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
