Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विश्व स्तनपान सप्ताह: कार्यशाला में महिलाओं को स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी

विश्व स्तनपान सप्ताह: कार्यशाला में महिलाओं को स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी
बीकानेर/जयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आई-इण्डिया संस्था द्वारा संचालित लाडली व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, सोडाला में पब्लिक स्पेस लेब के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में चारु गोस्वामी ने स्तनपान संवर्धन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. जी.एस. टाक ने बताया कि नियमित स्तनपान कराने से महिलाओं को कई बीमारियों से बचाव मिलता है। साथ ही प्रसव के बाद बढ़ने वाले मोटापे को नियंत्रित करने में भी स्तनपान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर सचिन दुबे, रुपेन्द्र शर्मा, मीनाक्षी, भगवान सहाय सिंहल, रमेश गौड़ एवं दीपक शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्तनपान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा महिलाओं से शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *