

सरकारी कर्मचारियों के सामाजिक योगदान पर परिचर्चा, समाजहित में समन्वय पर दिया जोर
बीकानेर। महेश शासकीय ग्रुप (एमएसजी) द्वारा “सरकारी कर्मचारियों का सामाजिक विकास में योगदान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु तापड़िया रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. नरसिंह बिनानी ने की। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत एवं हिमांशु तापड़िया का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि हिमांशु तापड़िया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाजहित के कार्यों को गति देना है। इसी क्रम में विवाह योग्य माहेश्वरी युवक-युवतियों के रिश्तों एवं सगाई में आने वाली सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष पृथक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जो समाज के लोगों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की प्रभावशीलता उसके सहयोग, समन्वय और सामूहिक सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीपक बिनानी, किशन कोठारी, डॉ. राकेश बिनानी, आनंद राठी, राजेश झंवर, खुशबू राठी, सुश्री एकता बिनानी, सपना कोठारी, पूजा मूंधड़ा, दिनेश चांडक, राम कुमार मूंधड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
