Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

कम्यूनिटी कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ

कम्यूनिटी कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ
बीकानेर। कैंसर रोगियों को समग्र सहयोग एवं बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संजीवनी-लाइफ बियॉन्ड कैंसर द्वारा कम्यूनिटी कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन डॉ. आर.पी. अग्रवाल एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया ने किया। इस अवसर पर कमल कल्ला, संजय आचार्य एवं डॉ. पूजा मोहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने कहा कि कम्यूनिटी कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। यह संगठन कैंसर रोगियों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संजय आचार्य एवं डॉ. पूजा मोहता ने भी केंद्र द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थाओं के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के दौरान शशांक जोशी, जय आचार्य, आशीष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *