Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

नशा मुक्त भारत अभियान का सीधा प्रसारण

नशा मुक्त भारत अभियान का सीधा प्रसारण
बीकानेर। नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश ग्रहण किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य का भी विनाश करता है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक होना आवश्यक बताया तथा सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. देवी सिंह सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *