Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

योग एवं ध्यान सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

योग एवं ध्यान सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
बीकानेर। पतंजलि योग समिति, बीकानेर के तत्वावधान में साइंस पार्क में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग शिक्षक मदन मारु एवं नन्दकिशोर गहलोत ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान भौमिक मोदी, स्वाति मोदी, रमेश बालकिशन मोदी, रेणु मोदी, सरला, सीता देवी, अविनाश महेंद्र, कविता सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। योग विशेषज्ञों ने सभी से स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग और ध्यान अपनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *