Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

100 करोड़ की मेडिसिन विंग से संभाग के मरीजों को मिलेगा आधुनिक उपचार

100 करोड़ की मेडिसिन विंग से संभाग के मरीजों को मिलेगा आधुनिक उपचार
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का लोकार्पण 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। नई विंग के शुरू होने से बीकानेर सहित पूरे संभाग के लाखों मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस संबंध में सी.एम. मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जहां उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रदान की। यह मेडिसिन विंग सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई-नापासर द्वारा समाजसेवा की भावना से निर्मित कराई गई है। पचीसिया ने बताया कि समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एडवोकेट राजेश लदरेचा, वीरेंद्र किराडू एवं अरविंद चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *