

डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण व अलमारी भेंट
बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने अपने सेवा प्रकल्प जनसहयोग से जनसुविधा के तहत इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मेडिकल उपकरण एवं एक लोहे की अलमारी भेंट की। संस्था की ओर से डॉ. साहिना कोहरी को शुगर जांच मशीन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, वजन मापने की मशीन, डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इन उपकरणों का उपयोग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप गुप्ता के साथ पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, लक्ष्मण रामावत, सुनील कंसल, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, गोविंद चौधरी, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, सन्नी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
