

सम्यक दर्शन कार्यशाला आयोजित, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा
बीकानेर। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के अध्ययन के लिए तेरापंथ दर्शन पुस्तक को आधार ग्रंथ के रूप में निर्धारित किया गया है। कार्यशाला के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा सहित समण संस्कृति संकाय की ओर से मधु झाबक, सुशीला पुगलिया, मंजू बोथरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
