Bikaner Bikaner District Rajasthan

नई एसओपी के विरोध में कैटरिंग एसोसिएशन, संशोधन की उठाई मांग

नई एसओपी के विरोध में कैटरिंग एसोसिएशन, संशोधन की उठाई मांग
बीकानेर। कैटरिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विवाह समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए जारी नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर चर्चा की गई। सदस्यों ने एसओपी को व्यवहारिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं बताते हुए रोष व्यक्त किया। बैठक में खाद्य सुरक्षा और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य का समर्थन करते हुए निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालय से मुलाकात कर कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया जाएगा तथा एसओपी में आवश्यक संशोधन की मांग की जाएगी। एसोसिएशन के मुकेश माथुर ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यवसाय से जुड़े हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है। बैठक में किशन लोहिया, नरपत पुरोहित, अनिल सतीजा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल छाजेड़, कमल उपाध्याय, धन्नाराम, विजय सेठिया, बलदेव मूंधड़ा, हरि सिंह भाटी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *