Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थानी भाषा के संरक्षण का दिया संदेश

राजस्थानी भाषा के संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को अकादमी पुस्तकालय में प्रदर्शित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फ्लैक्स तथा राजस्थानी साहित्य का अवलोकन कराया गया। साथ ही उन्हें राजस्थानी भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने ‘राजस्थानी की महत्ता’ विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों से मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राजस्थानी में बोलने, पढ़ने और लिखने का आग्रह किया। इस अवसर पर श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, कानसिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *