Bikaner Bikaner District Rajasthan

21 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी

21 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी
बीकानेर। तीन दिवसीय ‘द ब्राइडल स्टोरी’ का शुभारंभ 21 अगस्त से होगा। इस आयोजन के तहत वेडिंग एवं लाइफस्टाइल से जुड़े नवीनतम उत्पादों और सेवाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ममता रांका ने बताया कि ‘द ब्राइडल स्टोरी’ का आयोजन पार्क पैराडाइज में किया जाएगा। ए वेडिंग एंड लाइफस्टाइल एक्जीबिशन के अंतर्गत ब्राइडल फैशन, ज्वेलरी, परिधान, डेकोर सहित अनेक एक्सक्लूसिव उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। आयोजन के दौरान म्यूजिकल नाइट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर रजनी नाहटा, नीलम सेठिया, शारदा डागा, रेणु गुजरानी, नंदनी छलानी, संगीता मुशरफ, कुसुम नौलखा, विनिता सावनसुखा, ललिता दफ्तरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *