Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

ईदगाह का नाट्य वाचन, साहित्यकारों ने रखे विचार

ईदगाह का नाट्य वाचन, साहित्यकारों ने रखे विचार
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजेश रंगा ने बताया कि समारोह के दौरान मुंशी प्रेमचंद की चर्चित कहानी ‘ईदगाह’ के नाट्य रूपांतरण का बालकों द्वारा प्रभावशाली वाचन प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की मिठास तथा त्याग और प्रेम के मूल्यों से परिचित कराया गया। आयोजित परिसंवाद में भाग लेते हुए कासिम बीकानेरी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला है। उनकी प्रासंगिकता पहले भी थी, आज भी है और भविष्य में भी बनी रहेगी। इस अवसर पर गिरिराज पारीक, भवानी सिंह राठौड़, हरिनारायण आचार्य, हेमलता व्यास सहित अनेक साहित्यकारों एवं उपस्थितजनों ने प्रेमचंद के साहित्य, व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *