Bikaner Bikaner District Rajasthan

गुरु पूर्णिमा पर 13 संत-महंतों का होगा सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर बीकानेर के 13 संत-महंतों का होगा सम्मान
बीकानेर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेशभर में 516 संतों-महंतों सहित बीकानेर जिले के 13 प्रमुख संतों एवं महंतों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले ‘गुरु वंदन संदेश’ कार्यक्रम के तहत संतों-महंतों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित गुरु वंदन संदेश, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा ₹2,100 की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि विभागीय अधिकारी विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों का अभिनंदन करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश भी उन्हें भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में महंत रामदयाल महाराज, विशोकानंद भारती, विमर्शानंद गिरी, रामेश्वरानंद महाराज, अशोकानंद महाराज, चंद्रशेखर, भजनदास महाराज, फक्कड़नाथ, बीरबलनाथ, विश्वनाथ, मोनी बाबा, सोमनाथ, रामानंद महाराज तथा क्षमाराम महाराज सहित प्रमुख संतों-महंतों का सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान तथा संत समाज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *