

ट्रॉमा सेंटर व फोरलेन हाईवे की मांग को लेकर रथ यात्रा तीसरे दिन कई गांवों में पहुंची
बीकानेर। ट्रॉमा सेंटर निर्माण एवं श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की जनहित मांग को लेकर निकाली जा रही आव्हान रथ यात्रा तीसरे दिन क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान हरिराम बाना ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर आयोजित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। हरिराम बाना ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन हाईवे की मांग किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनसुरक्षा और जनहित से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। आव्हान रथ यात्रा तीसरे दिन जैसलसर, अभयसिंहपुरा, बिग्गा, सातलेरा, कितासर बीदावतान, कितासर भाटियान, शीतलनगर, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान एवं इंदपालसर गुसाईंसर सहित अनेक गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों से जनसंपर्क कर आंदोलन में सहभागिता का आग्रह किया गया। इस दौरान भगवाननाथ कलवानियां, जगराम बाना, ओमप्रकाश डोगीवाल, मोशीन खान, दिनेश पिलानियां, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, डूंगर सिवंर, बीरबल साईं, नरेंद्र धतरवाल, शंकर नायक, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, तुलसीराम जाखड़ एवं संतोष डूडी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
