

15 दिवसीय ब्यूटीशियन एवं नेल आर्ट सेमिनार का समापन, प्रतिभागियों को दिए प्रमाण पत्र
बीकानेर। 15 दिवसीय ब्यूटीशियन एवं बेसिक नेल आर्ट सेमिनार का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर, मेकओवर तकनीकों तथा विभिन्न प्रकार की नेल आर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आयोजक पिंकी शर्मा ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं के हुनर को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम के दौरान जानवी सोनी ने लहरिया महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर प्रीति कौर, वर्षा, मोहिनी खत्री, ज्योति, मंजू, शहनाज सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। सेमिनार में ममता, दिव्या, अनुराधा, संजू, अंकित, रुबीना, कुमकुम एवं अन्य प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
