Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के समक्ष उठाईं विभिन्न समस्याएं

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के समक्ष उठाईं विभिन्न समस्याएं
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में पेंशनर्स और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में अभिषेक माथुर एवं सुजीत कुमार सुमन की उपस्थिति में बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रदीप वर्मा ने पिछली बैठक में रखी गई समस्याओं के समाधान की प्रगति से अवगत कराया। एसोसिएशन की ओर से आर.के. शर्मा ने मेडिकल बिलों के भुगतान, अधिक ब्याज वसूली की राशि के पुनर्भुगतान, टीडीएस कटौती संबंधी शिकायतों, डिस्पेंसरी में दवाइयों की उपलब्धता, एटीएम कार्ड आवेदन, पेंशनर्स के लिए अधिक अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा, बेहतर लॉकर सेवा, कम ब्याज दर पर पेंशन ऋण तथा पारिवारिक पेंशन से जुड़ी समस्याओं को बैंक प्रबंधन के समक्ष रखा। बैंक प्रबंधन ने इन सभी मामलों के यथासंभव शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में एसोसिएशन की ओर से भूदेव शर्मा, नलिन कुमार सारवाल, सैयद मुश्ताक अली, एम.एम.एल. पुरोहित, सोमदत्त, गिरधर अग्रवाल, हरिविष्णु गहलोत, माणक चंद सुथार, सी.एस. आचार्य, सुरेश शर्मा, अली अकबर, शब्द प्रकाश पुरोहित, बुलाकी राठौड़, जे.पी. वर्मा, विजय शंकर मोदी, विजय कुमार गर्ग, सुनील दत्त नागल और के.के. अरोड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बैंक प्रबंधन की ओर से विधि रूंगटा, जयपाल राव, सुनील गुप्ता और सूर्य प्रकाश स्वामी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *