Bikaner Bikaner District Rajasthan

पौधारोपण व पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित

पौधारोपण व पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। जैन पी.जी. महाविद्यालय के 72वें स्थापना वर्ष तथा जैन कॉलेज बैचमेट्स 1992-95 के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में ष्आओ फिर से कॉलेज चलेंष् अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विशेष पहल के तहत लगाए गए सभी पौधों को पूर्व विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं द्वारा गोद लिया गया तथा उनके संरक्षण, संवर्धन एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। आयोजन का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा। समारोह में विनोद कुमार पारख, मानकचंद कोचर, संजय जैन, विनोद बाफना, विजय बाफना, किशोर कुमार बांठिया सहित महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, बैचमेट्स के सदस्य तथा विभिन्न वर्षों के अनेक पूर्व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. सुमेरचंद जैन का जैन कॉलेज बैचमेट्स 1992-95 के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान-पत्र भेंट कर भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *