Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की गई व्हीलचेयर

तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की गई व्हीलचेयर
बीकानेर। डूंगरगढ़ निवासी दिवंगत माणिकचंद–गट्टूदेवी नाहर की पुण्य स्मृति में नवरतन कुमार, ललितकुमार, राकेशकुमार एवं नीरजकुमार नाहर परिवार द्वारा तथा दिवंगत रतनचंद जैन साहब डागा की पुण्य स्मृति में डागा परिवार द्वारा तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ को एक-एक व्हीलचेयर भेंट की गई। अशोक झाबक की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना एवं मानव सेवा के कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर पीयूष बोथरा, प्रदीप पुगलिया, मंजू देवी बोथरा, मधु झाबक, सुमन पुगलिया, महावीर माली, निर्मल पुगलिया, मोहनलाल सेठिया एवं तोलाराम पुगलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *