

अमृत महोत्सव में डॉ. बी.डी. कल्ला होंगे सम्मानित
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक डॉ. बी.डी. कल्ला को उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट विधायी योगदान के लिए भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डॉ. कल्ला का विधायी जीवन पांच दशक से अधिक का रहा है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में सक्रिय एवं प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई है। संसदीय परंपराओं, जनहित के मुद्दों और विधायी कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राजस्थान विधानसभा द्वारा कई बार सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव में वरिष्ठ विधायी सदस्य के रूप में उनका सम्मान किया जाना बीकानेर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
