Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. प्रियंका का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र अस्पताल में चयन

डॉ. प्रियंका का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र अस्पताल में चयन
बीकानेर। डॉ. प्रियंका आचार्य ने वैज्ञानिक अधिकारी-कंसल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) अस्पताल, मुंबई में चयनित होकर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। यह अस्पताल भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन संचालित होता है। डॉ. आचार्य का चयन इस प्रतिष्ठित पद पर होने के साथ ही वे बीकानेर की पहली बेटी बन गई हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *