

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि
बीकानेर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शंकर सेवग ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सेवग ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का “राष्ट्र प्रथम” का विचार तथा उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक चेतना और एकात्म भारत की भावना को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का स्मरण किया गया।
