

राजस्थानी उपन्यास ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण एवं चर्चा 12 जुलाई को
बीकानेर। कवि एवं साहित्यकार सत्यदीप की हाल ही में प्रकाशित राजस्थानी औपन्यासिक कृति ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण एवं पुस्तक चर्चा समारोह 12 जुलाई को संस्कृति भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजक संस्था मरूभूमि शोध संस्थान के मानद निदेशक प्रो. बी.एल. भादानी ने बताया कि ‘लोक निजर उच्छब’ के तहत आयोजित यह साहित्यिक समारोह वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि की अध्यक्षता में होगा। समन्वयक साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. गजादान चारण मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मालचंद तिवाड़ी, डॉ. मदन सैनी एवं डॉ. चेतन स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह संयोजिका कवयित्री भगवती पारीक ने बताया कि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस उपन्यास पर शंकर सिंह राजपुरोहित एवं हरीश बी. शर्मा ‘सखरी टीप’ के अंतर्गत आलोचनात्मक पत्रवाचन प्रस्तुत करेंगे। वहीं श्रीभगवान सैनी, महेश जोशी एवं सीमा भोजक पाठकीय सरोकारों के दृष्टिकोण से अपने विचार साझा करेंगे।
