Bikaner Bikaner District Rajasthan

डूडी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डूडी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर। स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. डूडी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने स्व. रामेश्वर लाल डूडी के राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया। उनके आदर्श एवं सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, प्रहलादसिंह मार्शल, शिवलाल गोदारा, महेन्द्र देवड़ा, डॉ. प्रीति मेघवाल, डॉ. तनवीर मालावत सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *