

मुस्कान बोथरा ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
बीकानेर। जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 की 10 मीटर पिस्टल सब यूथ वुमेन (12–16 वर्ष) व्यक्तिगत स्पर्धा में बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। मुस्कान, रवि रंजन एवं प्रियंका बोथरा की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत के दम पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि मुस्कान का इससे पूर्व भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी चयन हो चुका है, जो उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।
