

खेजड़ी संरक्षण की मांग को लेकर धरना जारी
बीकानेर। राजस्थान में खेजड़ी वृक्षों एवं मरुस्थलीय वनस्पति के संरक्षण की मांग को लेकर पर्यावरण संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार जारी है। बीकानेर में समिति का धरना 342वें दिन भी जारी रहा, वहीं नोखा क्षेत्र की खेजड़ला रोही, दईया में चल रहा धरना बुधवार को 707 दिनों का सफर पूरा कर गया। धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमी एवं राष्ट्रीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता हेतराम दिलोईया ने कहा कि थार मरुस्थल की पहचान मानी जाने वाली खेजड़ी एवं अन्य वनस्पतियों का लगातार हो रहा विनाश गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों और वनस्पतियों की क्षति की भरपाई करना अत्यंत कठिन है। धरने में हरिराम खीचड़, गंगाबिशन सियाग, विजयपाल डेलू, शिवदान मेघवाल, रामगोपाल बिश्नोई, ताहिर खान, मोखराम धायल, एजाज पठान, रामसिंह राहड़, विजय कुमार हाटीला, कपिल गौड़, मोहर सिंह पचार, हेतराम बिश्नोई, प्रभुदयाल गोदारा, मनीराम दिलोईया, कॉमरेड मूलचंद खत्री, जयकिशन गहलोत, शरीफ समेजा, राजकुमार हाटीला, फूलसिंह पूनिया, हीरालाल जाट, केदार खत्री, अमित जैन, अबरार, ओमप्रकाश मेघवाल, घमाराम माकड़, राजूसिंह, गोपीराम, रामप्रताप वर्मा, सत्यनारायण कुलड़िया एवं महेन्द्र भादू सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
