Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव एवं स्थापना दिवस कल

डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव एवं स्थापना दिवस कल
बीकानेर। नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव एवं स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रामेश्वरानन्द महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरलाल पुरोहित करेंगे। आयोजन के दौरान माता का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन पंडित पुखराज भादानी के सान्निध्य में तुलसीदास ओझा, जितेंद्र ओझा, प्रकाश सत्यनारायण, रवि भादानी, मोहित जोशी, दीपक भादानी एवं कान्हा पुरोहित द्वारा दुर्गासप्तशती पाठ एवं भैरव पाठ का आयोजन किया गया। समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि बीकानेर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *