

माली सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन, 20 जून को होगा आयोजन
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘माली सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन प्रगति सोलंकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अंकुश गहलोत एवं संजय सांखला उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 20 जून को शिवपार्वती मंदिर में किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक (मेडल) जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
