

निजी स्कूलों की समस्याओं के समाधान पर शिक्षा निदेशक से वार्ता
बीकानेर। निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर निजी स्कूल संचालकों के प्रतिनिधिमंडल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान आरटीई के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के भुगतान, कोरोना काल में ऑफलाइन शिक्षण के भुगतान, सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में लगाए गए बैरियर्स हटाकर लंबित भुगतान जारी करने, बार-बार जांच के नाम पर निजी विद्यालयों को प्रताड़ित नहीं करने, दोहरे नामांकन की समस्या का त्वरित समाधान करने, यूनिट कॉस्ट में वृद्धि करने तथा आरटीई भुगतान को प्रतिवर्ष समयबद्ध रूप से जारी करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए निदेशक सीताराम जाट ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर के.एन. भाटी, डॉ. मुकेश मांडण, दिनेश पारीक, श्रवण कुमार बांसूड़ा, सहीराम सारोठिया, सवाई सिंह धायल, प्रेमचंद बैरवा, जगदीश चौपड़ा, रामचंद्र बुरी, रामप्रसाद पूनिया, गोपीदास रामावत, जयशंकर त्रिवेदी, राजेश रंगा, अशोक उपाध्याय, तरविंदर सिंह कपूर, किशन अनेजा, कृष्ण कुमार स्वामी, प्रभुदयाल गहलोत, डॉ. अभय सिंह टाक, रमेश बालेचा, लोकेश कुमार मोदी, नंदकिशोर कच्छावा, ओमदान चारण, केवलचंद भूरा, सौरभ अग्रवाल, सोमेश स्वामी, राकेश कुमार जोशी, विश्वजीत गौड़, मनोज बिहानी एवं नीलेश अनेजा सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
