Bikaner Bikaner District Rajasthan

पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर। हिमालय परिवार बीकानेर के सदस्यों द्वारा मोहन नगर, घड़सीसर क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में हिमालय परिवार की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, छोटा सोलंकी, विमला बिश्नोई, आशा देवी, उमा देवी, महावीर कच्छावा, रमेश वर्मा, कन्हैयालाल छींपा, नरेंद्र सेवग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *