Bikaner Bikaner District Rajasthan

परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में परमा एकादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। परमा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर निहारा। मंदिर परिसर को भी भव्य रूप से सजाया गया था। पंडित किशन जोशी एवं चेतन शर्मा द्वारा बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें भजन गायकों ने “लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा” सहित अनेक लोकप्रिय श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *