

मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर
बीकानेर। प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिला संगठन के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक मुक्ता प्रसाद नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कौशल शर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति में सभी बूथों पर जनचेतना कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मंडल प्रभारी विनोद करोल, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, महेंद्र चौहान, नेमीचंद कुलड़िया, विजय सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौहान, पार्षद वीरेंद्र करोल, मानकलाल, जेठाराम कुमावत, मंडल मंत्री जेठ देवी, राजू कंवर, गगन भाटी, सत्य प्रकाश शर्मा, लालचंद कुमावत, बजरंग सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
