

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एवं राजस्थानी भाषा पर हुआ मंथन
बीकानेर। साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय कवि चौपाल का आयोजन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एवं राजस्थानी भाषा को समर्पित रहा। कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा के संवर्धन तथा साहित्यिक गतिविधियों पर सार्थक मंथन किया गया। इस अवसर पर सरदार अली परिहार, डॉ. हरिदास हर्ष, रामेश्वर साधक, दिनेश भदोरिया एवं अलका डोली पाठक सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दिनेश भदोरिया एवं अलका डोली पाठक का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों की लगभग 20 रचनाओं का लोकार्पण भी किया गया। साहित्यिक विमर्श के दौरान रचनाकारों ने साहित्य, भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साहित्य अनुरागियों में करणी सिंह, साकिर हुसैन, किशनलाल सरदाना, कमल तंवर, छोटू खां खोखर, मदनलाल सोनी, अनिल योगी, धर्मेंद्र राठौड़, धनंजय, श्रीकांत सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने साहित्य, भाषा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।
