Bikaner Bikaner District Rajasthan

शनि मंदिर परिसर में 27 नक्षत्र, 12 राशियों और 9 ग्रहों को समर्पित मंदिरों का होगा निर्माण

शनि मंदिर परिसर में 27 नक्षत्र, 12 राशियों और 9 ग्रहों को समर्पित मंदिरों का होगा निर्माण
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में भगवान शनि देव मंदिर परिसर में एक विशेष धार्मिक परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मंदिर परिसर में 27 नक्षत्रों, 12 राशियों एवं 9 ग्रहों को समर्पित विशेष मंदिरों का निर्माण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को वैदिक ज्योतिष, आध्यात्मिक ज्ञान और सनातन संस्कृति से जोड़ने का अनूठा केंद्र बनेगा। मंदिर के पुजारी महाराज प्रेम प्रसाद भार्गवंशी ने बताया कि निर्माण कार्य को लगभग एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालु अपनी जन्म राशि, नक्षत्र और ग्रहों से संबंधित धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। यह परिसर धार्मिक आस्था के साथ-साथ वैदिक ज्योतिष के अध्ययन और प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति, ज्योतिषीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझ सके। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी ने मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए सहयोग राशि भेंट कर अपनी सहभागिता निभाई। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया तथा परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *