Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: ‘कांग्रेस को मजबूत करना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि’

स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर। पूर्व विधायक, मजदूर नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की पुण्यतिथि पर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित गोकुल सर्किल पर पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग के लोगों ने स्व. पुरोहित को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए जनार्दन कल्ला ने  कहा कि स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए अनेक संघर्ष एवं आंदोलन किए। उनका जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और श्रमिक हितों के प्रति समर्पित रहा।
इस अवसर पर मकसूद अहमद, यशपाल गहलोत एवं अजय गोपाल पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पुरोहित के आदर्शों पर चलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में श्रीजी पुरोहित, अनिल पुरोहित, कमल कल्ला, नितिन वत्स, अशोक पुरोहित, रवि गोपाल पुरोहित, मदन मोहन व्यास, धनसुख आचार्य, सादिक हुसैन, महबूब रंगरेज, गिरिराज व्यास, वेंकट व्यास, संतोष रंगा, गणेश रंगा, लक्ष्मण व्यास, नवनीत पुरोहित, मनोज किराडू, निर्दोष व्यास, तेजकरण हर्ष, संजय कुमार हर्ष, गिरिराज हर्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्व. पुरोहित के संघर्षमय जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा मजदूर हितों के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें जननेता और समाजसेवी के रूप में याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *