

विश्व पर्यावरण दिवस पर पारंपरिक जल प्रबंधन विषयक संवाद 5 जून को
बीकानेर। नगर के सांस्कृतिक एवं वैचारिक विकास से जुड़े विविध विषयों पर चिंतन एवं संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही मासिक वैचारिक शृंखला ‘मनन के मार्ग पर’ की आगामी कड़ी के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पारंपरिक जल प्रबंधन विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण और पारंपरिक जल प्रबंधन प्रणालियों की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रजरतन जोशी होंगे, जबकि विशिष्ट वक्ता रामप्रसाद हर्ष अपने विचार साझा करेंगे।
