Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का शनिवार को होगा समापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का शनिवार को होगा समापन
बीकानेर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत केसरदेसर जाटान गांव स्थित गौशाला में आयोजित श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का समापन शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ होगा। समापन अवसर पर यज्ञ, कथा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले की विभिन्न गौशालाओं के संचालकों एवं गौभक्तों की विशेष सभा भी आयोजित होगी। कथा के पांचवें दिन कथा वाचक गोपाल नंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता सत्य सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने गौ संरक्षण एवं संवर्धन को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले किशन चांडक, हनुमान चांडक, गजानंद चांडक तथा विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। उनका अभिनंदन जुगल चांडक, मधु चांडक, प्रयागचंद चांडक एवं आयोजन से जुड़े गौभक्तों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *