Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुआ शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट

रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुआ शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में आयोजित शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सिटी टर्फ मैदान में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। नॉकआउट आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजन समिति से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि पहले दिन खेले गए मुकाबलों में गोपेश्वर क्रिकेट क्लब ने शाकद्वीपीय इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। वहीं जयशंकर क्रिकेट क्लब ने मस्ताना फ्रेंड्स क्लब को पराजित किया। रॉयल किंग्स ने सूर्य क्लब को मात दी, जबकि आरबी क्लब ने देव क्लब के खिलाफ जीत हासिल की। इसके अलावा हवेली इलेवन ने आरसीबी को तथा खाडा नाइन ने लकी क्रिकेट क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश भोजक, आर.के. शर्मा, दयाशंकर शर्मा एवं नितिन वत्सस ने भगवान भास्कर के पूजन एवं स्वतंत्रता सेनानी गुट्टड़ महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रेमियों ने गुट्टड़ महाराज के राष्ट्रसेवा एवं समाजहित में दिए गए योगदान को याद किया।
आयोजन से जुड़े मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का फैसला होगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर हेमन्त सेवग, भवानी सेवग, विनय सेवग, अजय सेवग, दाऊ लहरी, भास्कर शर्मा, प्रथम शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, गर्वित शर्मा, चंद्र भोजक, उमेश भोजक, राजेन्द्र शर्मा, जैकी शर्मा, आकाश शर्मा, दर्शन शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश अग्रवाल एवं आदिल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *