


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में बीकानेर के सक्रिय भाजपा नेता रमजान अब्बासी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
रमजान अब्बासी की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, समर्पण एवं लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप सिंह राजपुरोहित, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, सुशील शर्मा, श्याम चौधरी एवं कुणाल कोचर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमजान अब्बासी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब्बासी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
