Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर भूमि में गौसेवा एवं जीवदया का प्रेरक आयोजन

गोचर भूमि में गौसेवा एवं जीवदया का प्रेरक आयोजन
बीकानेर। मुरलीधर गोचर भूमि में गौसेवा, जीवदया एवं जनसेवा को समर्पित सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मूक प्राणियों को भोजन एवं पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए चुग्गा डाला गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर पेयजल उपलब्ध करवाया गया। वहीं गौवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर गौसेवा का पुण्य कार्य किया गया। आयोजकों ने बताया कि जीवदया भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना मानवता का सच्चा धर्म है। उन्होंने आमजन से भी जीव-जंतुओं की सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर ममता बांठिया, सुपारस बांठिया, धीरेंद्र बोथरा, ललिता बोथरा, प्रेमप्रकाश सोनी एवं श्रीमती मधुमती सोनी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार पाराख, मुकेश पुरोहित, विजय बोथरा, बृजरत्न भोजक, सुशील नागौरी, प्रेमप्रकाश सोनी, धीरेंद्र कुमार बोथरा, संजय बोथरा, संजय सेठिया, अरविंद बोथरा, आदित्य बोथरा, गिरधारी सुथार, कार्तिक आचार्य, कार्तिक जोशी, गौरव सोनी, सत्यम मिड्ढा, धनराज जोशी, अनिरुद्ध सेन, माधव आचार्य, वसु नंदन व्यास एवं राघव पुरोहित सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *