Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क नेत्र शिविर, 125 रोगियों के हुए लेंस प्रत्यारोपण

निःशुल्क नेत्र शिविर, 125 रोगियों के हुए लेंस प्रत्यारोपण
बीकानेर। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में मई माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों की आंखों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में चयनित रोगियों के सफल नेत्र ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किए गए। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि शिविर में बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़ तथा राजस्थान के अन्य हिस्सों के अलावा मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए रोगियों ने लाभ लिया। जांच के बाद ऑपरेशन योग्य पाए गए 125 रोगियों के लेंस प्रत्यारोपण किए गए। नेत्र शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. संजीव सहगल द्वारा सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। शिविर के दौरान दूरदराज गांवों से आए मरीजों की विशेष रूप से जांच कर उपचार उपलब्ध करवाया गया। शिविर के सफल संचालन में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *