Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

आठ दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन, पर्यावरण मित्रों व चिकित्सा विशेषज्ञों का सम्मान

आठ दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन, पर्यावरण मित्रों व चिकित्सा विशेषज्ञों का सम्मान
बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर आयोजित आठ दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पिंन्टू नाहटा ने की, जबकि भाजपा शहर महामंत्री श्याम सिंह हाडला एवं भाजपा देहात महामंत्री तोलाराम कूकणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं मोटापा जैसे विषयों पर केन्द्रित इस योग विज्ञान शिविर के अंतिम दिन योग साधक विनोद जोशी एवं श्रीमती दीपा मोडासिया ने सात दिनों में कराए गए विशेष प्राणायाम, योगासन एवं सूक्ष्म व्यायामों का पुनराभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साधक तेजप्रताप सिंह एवं श्रीमती दीपा मोडासिया को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पर्यावरण मित्रों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *