Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री विष्णु पुराण कथा का समापन, सभी अवतारों का हुआ भावपूर्ण वर्णन

श्री विष्णु पुराण कथा का समापन, सभी अवतारों का हुआ भावपूर्ण वर्णन
बीकानेर। श्री विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के सदस्य गिरधार स्वामी ने बताया कि कथा के सप्तम दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्तिमय वातावरण के साथ कथा का समापन हुआ। समापन अवसर पर पंडित मुरली पुरोहित तथा पंडित तरुण व्यास के आचार्यत्व में कन्हैया लाल जोशी एवं अनुराधा जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप पूजन सम्पन्न कराया गया। पवन राठी ने बताया कि कथा के दौरान भगवान विष्णु के 24 अवतारों का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े भक्तिभाव से सुना। इस अवसर पर सुरेश चांडक, सुनीलम् पुरोहित, बृजमोहन बिहाणी, पुरुषोत्तम व्यास, मूल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *