Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीमद भागवत लीला ज्ञान महोत्सव में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

श्रीमद भागवत लीला ज्ञान महोत्सव में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव
बीकानेर। श्रीमद भागवत लीला ज्ञान महोत्सव के तहत जीवन नाथ बगीची रोड स्थित पवित्र हाउस में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, जयकारों एवं पुष्पवर्षा के साथ नंदोत्सव की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर पं. श्याम सुंदर रंगा ने नंद बाबा का स्वरूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। कथावाचक पं. श्रवण कुमार व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता, धर्म और प्रेम का संदेश देता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाया महाराज आनंद जी व्यास की उपस्थिति रही। महोत्सव के मुख्य आयोजक दामोदर रंगा हैं, जबकि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन ऋषि रंगा एवं चिंटू व्यास द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *