Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजीव गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रहलादसिंह मार्शल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की सोच दी तथा सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से भारत को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में अम्बाराम ईणखिया, प्रेमप्रकाश सारण, बीरबल मूण्ड, श्रीराम डेलू, श्रवण, राकेश यादव, श्रीराम गहलोत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *