Bikaner Bikaner District Rajasthan

करणी और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों को जल्द मिलेगी पर्याप्त जलापूर्ति की सौगात

करणी और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों को जल्द मिलेगी पर्याप्त जलापूर्ति की सौगात
बीकानेर। रीको लिमिटेड के अध्यक्ष एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अपर मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर करणी एवं बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति हेतु 6 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। साथ ही रीको द्वारा थोक जल आपूर्ति शुल्क वहन करने की सहमति भी प्रदान की गई है। इस निर्णय पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, श्यामसुन्दर सोनी, विजय जैन, मनोज चांडक, शिव किशोर अग्रवाल, सतीश गोयल, राजीव शर्मा एवं अजय सेठिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिखर अग्रवाल का आभार जताया। करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से औद्योगिक क्षेत्र में पीने योग्य एवं गुणवत्तायुक्त पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों के तहत करणी औद्योगिक क्षेत्र में पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है। अब क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों एवं श्रमिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *