Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

हर जिले में मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित होंगे अस्पताल

हर जिले में मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित होंगे अस्पताल
बीकानेर/जयपुर। प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत सभी जिलों में एक-एक राजकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान का चयन किया गया है और अब इन्हें मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन संस्थानों पर आयुष्मान डिजिटल मिशन कम्प्लायंट व हैल्थ मैंनेंजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम में इम्प्लेमेंट करके, हेल्थ केयर फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकृत करवाया जाएगा। इसके लिए राजकीय व निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराके एबीडीएम आईडी तैयार करनी होगी। निजी अस्पतालों को इसकी विस्तृत जानकारियां देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सीफू में एबीडीएम मॉडल फैसिलिटी पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने कार्यशाला में बताया कि एबीडीएम मॉडल आभा आईडी वाले सभी मरीजों का स्वास्थ्य व उपचार से संबंधित रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे अस्पतालों को भी उपचार करने में सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण करना होगा और निर्धारित आईडी प्राप्त कर आवश्यक सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। उन्होंने बताया कि एबीडीएम इम्प्लीमेंटेशन के लिए मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयनित संस्थानों को पूरी तरह से स्पेशल सपोर्ट देकर डिजिटल किया जाएगा और इनमें एंड-टू-एंड आईबीडीएम के सभी कॉम्पोनेन्ट जैसे- स्कैन एंड शेयर, एबीडीएम कम्प्लायंट हैल्थ मैजेंटमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम एडॉप्शन, हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री और हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री करवाकर, सभी पेशेंट का आभा आई डी बनाकर हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *